फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Soda Plant Sales Executive death

सोडा प्लांट में सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौत

Thu, 14 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 14 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Soda Plant Sales Executive death
युवक की मौत के मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में एक सोडा प्लांट में गाजियाबाद के एक कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में कंपनी मालिक और मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, मिल प्रबंधन ने आरोप को निराधार       बताते हुए अकस्मात घटना में  युवक की मौत होने की बात बताई। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम  रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन

गाजियाबाद की हिमटैक्स इंजीनियरिंग कंपनी का सेल्स एग्जीक्यूटिव मोनू पाल नजीबाबाद की सी-बेवरेजेज सोडा प्लांट के लिए आरओ सिस्टम लगाने आया हुआ था। कंपनी प्रतिनिधियों के मुताबिक जुलाई को दोपहर काम करते समय उसे करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ एवं स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया। सेल्स एग्जीक्यूटिव मोनू पाल के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। मृतक के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई। पुलिस को दी तहरीर में मोनू पाल का फैक्ट्री मालिक और प्रबंधक से झगड़ा होने की बात कहते हुए दोनों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया। उधर, फैक्ट्री के प्रबंधक ने बताया कि गाजियाबाद की कंपनी की ओर से आरओ प्लांट लगाने आए सेल्स एग्जीक्यूटिव की करंट लगने से मौत हुई है। उन्होंने घटना को अकस्मात बताते हुए आरोप निराधार होने की बात कही। उधर, एसएसआई नीरज मलिक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर जांच एवं कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed