{"_id":"1d159f1fe3d43fb6d1fb6578f656a38e","slug":"sir-i-not-dead-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब मैं मरी नहीं, जिंदा हूं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब मैं मरी नहीं, जिंदा हूं
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। दो दिन पूर्व जिस नरगिस की दहेज हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की, वह शुक्रवार को खुद ही थाने पहुंच गई। नरगिस के थाने पहुंचने पर दहेज हत्या में नामजद ससुराल वालों ने भी राहत की सांस ली। पुलिस ने नरगिस के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस नरगिस को अब कोर्ट में पेश करेगी।
मेरठ निवासी मुबारक अली ने 21 अक्तूबर को थाना शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया उसकी बेटी नरगिस का निकाह गांव बुहानुद्दीपुर निवासी शमून से हुआ था। मुबारक अली ने नरगिस के पति शमून, ससुर घसीटा, सास सलमा, देवर भूरा और गुल मोहम्मद, ननद छोटी पर दहेज के लिए नरगिस की हत्या कर उसका शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी।
दूसरी तरफ नरगिस का ससुराल पक्ष खुद को निर्दोष बता रहा था। हालांकि सभी नामजद व्यक्ति भूमिगत हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब नरगिस अपने दस माह के बेटे के साथ थाने पहुंच गई। उसने बताया उसका अपने पति से मन मुटाव हो गया था। वह नाराज होकर अपनी रिश्तेदारी में चांदपुर चली गई थी। करीब एक हफ्ते तक वह चांदपुर में ही रही।
विज्ञापन
इस दौरान उसको अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज होने का पता चला। मामले का पता चलते ही वह थाने आ गई। वहीं नरगिस के थाने में पहुंचने का पता चलते ही ससुराल पक्ष ने चेन की सांस ली। ससुराल पक्ष के लोग भी थाने आ गए। शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक नरगिस को अदालत में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई होगी।