फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shot and wounded the young man succumbs to injuries

गोली लगने से घायल युवक ने दम तोड़ा

Wed, 04 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 04 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shot and wounded the young man succumbs to injuries
मंडावर। गोली लगने से घायल मेडिकल स्टोर स्वामी नरेंद्र कुमार ने मेरठ में दम तोड़ दिया। मरने से पूर्व नरेंद्र कुमार ने एसओ सुरेंद्र पचौरी को दिए बयान में गांव के ही भानू को गोली मारने की बात कही।
विज्ञापन


पुलिस ने नरेंद्र कुमार का बयान कलमबंद किया। गांव कमालपुर निवासी मेडिकल स्टोर स्वामी को सोमवार की रात में करीब आठ बजे एक व्यक्ति ने दवाई लेने के बहाने उनकी बैठक में जाकर गोली मार दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसओ सुरेंद्र पचौरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल नरेंद्र कुमार ने एसओ को बताया गांव के भानू पुत्र रामकिशन दवाई लेने के लिए उनके पास आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे अपने बैग से दवाई निकाल रहे थे तो भानू ने तमंचे से उनके पेट में गोली मार दी। परिजन नरेंद्र कुमार को जिला अस्पताल लेकर आए, वहां से उसे मेरठ रेफर किया।

मेरठ में एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र कुमार ने सोमवार की रात में भानू के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।


पुलिस ने अब उसे हत्या की धारा में तरमीम किया। एसओ सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक हत्यारोपी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बयान के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed