{"_id":"57e6c61e4f1c1b4f5aa83e47","slug":"school-student-from-being-tampered","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्रा से की छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही छात्रा से की छेड़छाड़
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के नहटौर में छात्रा के साथ लगातार दो दिन से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा ने अपने दादा के साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा हल्दौर के एक कालेज में कक्षा 11 वीं में पढ़ती है। पुलिस से की शिकायत में छात्रा ने कहा है कि गांव का ही युवक रोहित दो दिन से स्कूल जाते समय रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करके परेशान कर रहा है। छात्रा ने छेड़छाड़ की बात अपने परिजनों से आकर बताई। छात्रा के पिता बीमार है। पहले दिन आरोपी युवक की शिकायत उसके परिजनों से भी की थी। उसके बाद भी आरोपी युवक ने छात्रा को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवक की हरकतों से तंग आकर छात्रा का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। छात्रा ने अपने दादा के साथ जाकर बिजनौर एसपी कार्यालय में शिकायत की है। उसके बाद छात्रा अपने दादा के साथ नहटौर थाने पहुंचीं। छात्रा ने आरोपी युवक की हरकतों को पुलिस से बताया।