{"_id":"5921e1e24f1c1b4273536320","slug":"saas-jump-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू के तानों से तंग सास नहर में कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू के तानों से तंग सास नहर में कूदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
नहर में कूदकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला रामकली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर की एक बहू ने सास को इतना तंग किया कि उसे आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नजर नहीं आया। सास ने नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने महिला को देख लिया और नहर से बाहर निकाला।
गांव सरकडा़ की नहर में रविवार सुबह एक महिला कूद गई। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने नहर में उतरकर उसे बाहर निकाला। उन्होंने 108 पर सूचना दी तो एंबुलेंस ने महिला को स्योहारा के सीएचसी में भर्ती कराया।
महिला ने होश में आने पर अपना नाम रामकली पत्नी तुकाराम निवासी रामबाग कॉलोनी धामपुर बताया। अस्पताल में 68 वर्षीय रामकली ने छोटे बेटे हरेंद्र की बहू ममता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वह छोटे बेटे के परिवार के साथ रहती हैं। बेटा बाहर काम करता है।
विज्ञापन
हालांकि उन्हें नहीं मालूम कि वह कहां है। रामकली का कहना है कि छोटे बेटे की पत्नी ममता आए दिन ताने कसती है। खाना तक देना बंद कर दिया है। सुबह से ही गालियां देनी शुरू कर देती है। रामकली के मुताबिक, वह तीन दिन से भूखी हैं।
उन्होंने जिल्लत की जिंदगी से छुटकारे का मन बनाया और नहर में गूद गईं। चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल दिवाकर ने बताया कि जब महिला को लाया गया तो उनके पेट में पानी जा चुका था। दोपहर बाद महिला के परिजन पहुंच गए और उन्हें रेफर कराकर ले गए।