फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   robbrey on highway

ट्रक से इनवर्टर और मोबिल ऑयल चोरी

Sun, 23 Aug 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 23 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। हाईवे पर खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये के इनवर्टर एवं मोबिल ऑयल चोरी कर लिया।
विज्ञापन



गाजियाबाद से ल्यूमिनस कंपनी के इनवर्टर एवं मोबिल ऑयल की पेटियां लेकर ट्रक तड़के नजीबाबाद पहुंचा। इनवर्टर एवं मोबिल ऑयल डबल फाटक स्थित गोयल इनवर्टर प्राइजेज प्रतिष्ठान एवं माइको कंपनी प्रतिष्ठान पर उतारा जाना था।

नजीबाबाद पहुंचने पर ट्रक चालक नहटौर निवासी अफजाल ने ट्रक को प्रात: चार बजे गुरु नानक कॉलोनी के निकट हाईवे पर खड़ा कर दिया तथा ट्रक में ही वह सो गया। प्रात: साढ़े छह बजे चालक की आंख खुली, तो ट्रक से 47 इनवर्टर तथा मोबिल ऑयल की छह पेटियां गायब थीं।
विज्ञापन



ट्रक चालक ने ट्रक मालिक एवं कंपनी को ट्रक से इनवर्टर व मोबिल ऑयल चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने तड़के हाईवे से इनवर्टर एवं मोबिल ऑयल चोरी होने की घटना को संदिग्ध मानते हुए ड्राईवर से पूछताछ शुरू कर  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसे में चोरी
भागूवाला।
भागूवाला के मदरसा दारुल उलूम में बीती रात चोरों ने ताले तोड़कर हजारों का गेहूं एवं सामान चोरी कर लिया। मदरसा कमेटी के अध्यक्ष हाफिज अली हसन ने भागूवाला पुलिस चौकी को छह क्विंटल गेहूं, दो बैटरे तथा सौर ऊर्जा उपकरण चोरी होने की तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed