फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robbery on stone crusher

स्टोन क्रेशर पर लूट

Mon, 12 Jun 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Robbery on stone crusher
मंडावली के गांव जटपुराबौंडा में बदमाशों द्वारा लूटपाट की जानकारी देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
मंडावली में दिल्ली के उद्योगपति के निर्माणाधीन स्टोन क्रेशर के चौकीदार और क्लर्क को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों रुपये कीमत का सामान लूट लिया। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जटपुराबौंडा के मौजा थापल में दिल्ली के उद्योगपति वीराज सिंह ने स्टोन क्रेशर का निर्माण कराया जा रहा है। बीते एक वर्ष से बन रहे स्टोन क्रेशर का निर्माण अंतिम चरणों में है। रविवार को तड़के करीब चार बजे पांच बदमाशों ने स्टोन क्रेशर पर धावा बोला। क्रेशर परिसर में सो रहे चौकीदार जटपुराबौंडा निवासी कलवा सिंह एवं दिल्ली निवासी क्लर्क दिनेश कुमार को आतंकित कर बंधक बना लिया। बदमाशों ने दोनों के हाथ-पांव बांधकर वहीं डाल दिया। एक बदमाश दोनों कर्मचारियों के पास तमंचा लेकर खड़ा रहा, जबकि अन्य चार बदमाशों ने स्टोन क्रेशर पर रखे सामान को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि बदमाश छत पर रखे सौर ऊर्जा के चार पैनल और नीचे स्टोर में रखी पैनल से जुड़ी बैटरियां लूटकर भाग निकले। बदमाशों के भाग जाने के बाद दोनों कर्मचारियों ने अपने हाथ-पांव खोलकर स्टोन क्रेशर स्वामी और पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंडावली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। क्रेशर के कर्मचारियों ने पुलिस को आपबीती बताई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस लूटपाट की घटना को संदिग्ध मान  रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेशर के क्लर्क दिनेश से पुलिस ने प्रतिष्ठान से सोलर पैनल और बैटरे चोरी जाने की तहरीर लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed