फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road collapsed on the street, contractor's death

सड़क पर खडे़ कैंटर में घुसी कार, ठेकेदार की मौत

Sun, 14 Jan 2018 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sun, 14 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Road collapsed on the street, contractor's death
नहटौर-कोतवाली रोड पर फुलसंदा के पास टैंकर में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नहटौर में घने कोहरे के कारण गांव फुलसंदा के पास सड़क किनारे खडे़ टैंकर में पीछे से एक कार जा घुसी। हादसे में कार चला रहे नुमाइश ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशिया निवासी साबिर अली ने नहटौर-धामपुर मार्ग पर मोहल्ला नौधा में नुमाइश का ठेका ले रखा है। शनिवार रात करीब एक बजे वह नुमाइश से अपने घर कार से जा रहा था। नहटौर-कोतवाली मार्ग पर गांव फुलसंदा के पास खड़े टैंकर में उसकी कार जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और साबिर अली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कार से बाहर निकाला और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना होने के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएसआई मदन मोहन चतुर्वेदी का कहना है कि कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हादसों की वजह बन रहे सड़कों पर खडे़ वाहर घने कोहरे के बीच सड़क पर बेतरतीब खडे़ वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं। नियम के मुताबिक सड़क पर यदि वाहन को कुछ देर के लिए खड़ा किया जा रहा है तो उसके इंडिकेटर जले होने चाहिए। प्रत्येक वाहन पर रिफ्लेक्टर लगा होना चाहिए। लेकिन रात के समय काल बने खडे़ वाहनों पर ऐसा कुछ नहीं होता और हादसों की वजह बन जाते हैं। पुलिस का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जो टैंकर नुमाइश ठेकेदार साबिर की मौत की वजह बना उसके भी न तो इंडिकेटर जले हुए थे और न ही उस पर रिफ्लेक्टर लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed