फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report on putting offensive videos on social media

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले पर रिपोर्ट

Tue, 05 Dec 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Tue, 05 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Report on putting offensive videos on social media
बिजनौर में कोतवाल से मिलने जाते हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी ने थाने में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गांव झलरा निवासी मंसूर अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हिंदू समाज के खिलाफ जमकर जहर उगला। आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो बनाने के दौरान उसके साथ कमरे में कुछ और युवक भी थे, वे भी गाली देते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे वीडियो में नहीं आए। मंसूर अली ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो में अपना मोबाइल नंबर भी बताया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी ने शहर कोतवाली में प्रदर्शन करके मंसूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की। मंसूर पर रासुका लगाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी की ओर से मांगपत्र शहर कोतवाल को दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष नीरज विश्नोई, आदेश दाहिमा, सचिन विश्नोई, दीपक अरोड़ा, गोपाल खन्ना, मोहित कुमार, आदित्य चौधरी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, नितिन कुमार, मनी खन्ना, निशांत पाराशर, अमन सक्सेना, बिट्टू सरदार आदि मौजूद रहे। नीरज विश्नोई की तहरीर पर मंसूर अली के खिलाफ धारा 153ए, 395ए, 504, 66आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मंसूर के पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मंसूर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं नगीना में हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष नवदीप शर्मा ने थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह को दी तहरीर में कहा है कि ब्रेकिंग न्यूज के नाम से नगीना व्हाट्सएप ग्रुप बना है। इसमें लगभग 112 सदस्य हैं, जिसमें 23 नवंबर 2017 को ग्रुप के एक सदस्य द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट जारी कर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। दिए प्रार्थना पत्र पर मोहित शर्मा, मनोज देशवाल, सागर कर्णवाल, समीर शर्मा, शिवम गुप्ता, अमित गौतम, अरविंद सैनी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed