फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raging at the delay in post-mortem

पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के

Sat, 24 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 24 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Raging at the delay in post-mortem
बिजनौर। पोस्टमार्टम मेें देरी होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने मंडावर मार्ग पर जिला अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को समझाकर  शांत किया और जल्द ही मृतकों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम जलीलपुर क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा निवासी रोहिताश सिंह(40) और उसके छोटे भाई बलराम सिंह बाइक से बिजनौर से गांव जा रहे थे।

चांदपुर मार्ग पर गांव रौनिया के पास सामने से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ग्रामीणों ने रात में चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे चांदपुर एसडीएम और सीओ ने समझाकर जाम खुलवाया और रात में पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। रात में ही परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए थे।
विज्ञापन


लेकिन सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ। पुलिस ने मृतकों की पंचनामा रिपोर्ट भी तैयार नही की थी । इस पर ग्रामीण आग बबूला हो गए और जिला अस्पताल के सामने मंडावर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण पुलिस से उलझ गए। पोस्टमार्टम चिकित्सक और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान दरोगा राजीव सिंह, रामसिंह एवं अन्य ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया तथा जल्द ही पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया।

इस पर ग्रामीण के परिजन मान गए और पुलिस ने थाना हीमपुर दीपा पुलिस से पंचनामा भरवाकर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed