{"_id":"5906359d4f1c1bcc344412a0","slug":"quarrel-between-bride-and-groom","type":"story","status":"publish","title_hn":"घराती और बराती चढ़त में भिड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घराती और बराती चढ़त में भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के राजा का ताजपुर में गांव मुजाहिदपुर में आई एक बरात में चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। पहले तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई और इसके बाद दोनों ओर से जमकर लात घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे।
इस दौरान एक महिला सहित कई बराती घायल हो गए। इनमें से दो बरातियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत किया। इसके बाद विवाह कार्यक्रम शांतिपूर्वक पूरा किया गया।
रविवार को थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदपुर निवासी विजयपाल सिंह की पुत्री की बरात कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम नया गांव से आई थी। बरात के स्वागत एवं खाने आदि के बाद चढ़त शुरू हुई तो डांस करने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
झगड़े में नवनीत, रोहित, राजवीर, योगेश, अमित, एवं सुनीता आदि बाराती घायल हो गए। नवनीत एवं रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
झगड़े के बाद काफी संख्या में बराती अपने घरों को लौट गए। दूल्हे व अन्य रिश्तेदारों ने विवाह की रस्म पूरी कराई। इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।