{"_id":"589f666c4f1c1b875237d29a","slug":"put-the-poison-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डाल दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डाल दिया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ में गांव मानियावाला के एक तालाब में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया। इससे तालाब में पल रही करीब आठ लाख रुपये कीमत की मछलियां मर गईं। तालाब स्वामी ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
मत्स्य जीवी सहकारी समिति बेरखेड़ा के सचिव राजेंद्र कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव मानियावाला में मछली पालन को तालाब ले रखा है। आरोप है कि शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने तालाब में जहर डाल दिया। इससे तालाब में पल रही करीब आठ लाख रुपये कीमत की मछलियों ने दम तोड़ दिया। अब इन मछलियों को तालाब से बाहर निकालकर नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
ऐसा नहीं किया गया तो तालाब में मरी मछलियां सड़ने लगेंगी और संक्रामक रोग फैलने की आशंका बन जाएगी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने उनसे तहरीर लेकर अपने पास रख ली और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। समिति के अन्य लोगों जब्बार अहमद आदि ने पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि शरारती तत्वों की इस करतूत से गांवों में संक्रामक रोगों के फैलना का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने तालाब में जहर डालने से मरी मछलियों को बाहर निकालने की मांग की है।