{"_id":"56fc1ab04f1c1b227ef00392","slug":"prying-into-two-houses-in-one-night-put-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दो बंद मकानों को खंगाल डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में दो बंद मकानों को खंगाल डाला
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला नई बस्ती में घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में चोरों ने मंगलवार की रात दो बंद पड़े मकानों को खंगाल डाला। बदमाशों ने हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिए। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुदेश कुमार परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं। उनका मकान विनोद उर्फ पीकू ने किराए पर ले रखा है। विनोद जागरण पार्टी में कलाकार है। मंगलवार रात को विनोद मकान पर ताला लगाकर जागरण पार्टी में शेरकोट गया था। चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के गहने तथा अन्य सामान चोरी कर लिया।
चोरी हुए माल की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जाती है। सुबह घर के ताले टूटे देखकर पड़ोसियों ने विनोद को चोरी के बारे में बताया। वहीं, मोहल्ला कस्साबान निवासी कलीमुद्दीन मंगलवार को घर को ताला लगाकर परिजनों के साथ चांदपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर घर में रखी पांच हजार की नकदी, गैस सिलेंडर, सीडी प्लेयर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।