{"_id":"58d568574f1c1b1a191a1a3b","slug":"principal-slaps-up-fellow-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापिका ने साथी शिक्षिका को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापिका ने साथी शिक्षिका को जड़ा थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में ब्लाक क्षेत्र के अभयराजपुर के प्राइमरी स्कूल में परीक्षा के दौरान विद्यालय में देरी से पहुंची स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने टोकने पर एक सहायक शिक्षिका को थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित शिक्षिका प्रियंका चौहान ने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद से शिकायत की। बीईओ ने शुक्रवार को स्कूल में जाकर जांच की।
जांच में आरोप सही पाने पर बीईओ ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
बीईओ सुभाष चंद ने बताया कि क्षेत्र के गांव अभयराजपुर के प्राइमरी स्कूल में इस दिनों परीक्षा चल रही है। विद्यालय की सहायक शिक्षिका प्रियंका चौहान ने उनसे शिकायत की थी कि 22 मार्च को प्रधानाध्यापिका सबाना परीक्षा के दौरान स्कूल में देरी से पहुंची। देरी का कारण पूछने पर नाराज होकर उसने उनको पीछे थप्पड़ जड़ दिया। स्कूल में मारपीट के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। शुक्रवार को स्कूल में जांच के दौरान पाया गया कि प्रधानाध्यापिका सबाना अवकाश पर है।
उसका पति स्कूल में मिला। पति से स्कूल में मौजूदगी का कारण जानना चाहा तो वह निरुत्तर हो गया। पीड़ित शिक्षिका प्रियंका और शिक्षिका अंजुम स्कूल में थीं। बकौल बीईओ, स्टाफ से घटना को सही करार दिया। बीईओ ने बताया कि उन्होंने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई को बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है। पीडित शिक्षिका प्रियंका चौहान ने सक्षम अधिकारियों से न्याय की गुहार की है। उधर, प्रधानाध्यापिका सबाना ने आरोपों को गलत बताया है।