{"_id":"57a782064f1c1b8f3a2ba57c","slug":"pouring-warm-milk-baby-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म दूध गिरने से बच्ची मरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्म दूध गिरने से बच्ची मरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में गर्म दूध गिरने से डेढ़ वर्ष की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची के दादा ने उसे जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव इनामपुर निवासी अमर सिंह ने थाने में पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि उसके पुत्र जयवीर की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में रीतू से हुई थी। उसने एक पुत्री को जन्म दिया। कुछ दिन बाद मायकेवालों व ससुरालियों में विवाद हो गया। रीतू अपनी डेढ़ वर्ष की पुत्री वंशु को लेकर मायके में ही रह रही थी। मायकेवालों ने दहेज का मुकदमा दायर कर दिया। मुकदमा अभी न्यायालय में विचारधीन है। रविवार को ग्राम प्रधान ब्रजपाल सिंह ने बच्ची की मौत की सूचना उन्हें दी। आरोप है कि मायके वाले फैसले के नाम पर पांच लाख रुपये मांग रहे थे। फैसला नहीं करने पर पूर्व में बच्ची को मारने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि इसी विवाद में बच्ची को मार डाला गया है।
मायकेवालों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व बच्ची गर्म दूध गिरने से जल गई थी। उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। उसके ससुराल के लोग दबाव बनाने के लिए आरोप लगा रहे हैं। एसओ अता मोहम्मद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।