फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police: The DNA test would rape and murder case

डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

Mon, 30 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 30 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police: The DNA test would rape and murder case
बिजनौर/नांगल सोती। गांव लालपुर मान में दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या के मामले में किशोरी  के चाचा की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन


एसपी सुभाष बघेल समेत कई अफसरों ने मौके का मुआयना किया तथा परिजनों ने बात की। खास बात यह है कि पुलिस ने आरोपियों को पहचान कराने के लिए किशोरी के नाखून, मुंह की लार आदि के नमूने लिए हैं। इनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि असली हत्यारोपी किसी भी सूरत में बच न सके।
विज्ञापन


नांगल थाने के गांव लालपुर मान में शनिवार को किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। उसके दुपट्टे से ही गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मगर, रात में आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने नांगल-चंदक मार्ग पर जाम लग दिया था।

एसपी सिटी कल्पना सक्सेना और सीओ संजय राय मौके पर पहुंचे थे और डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया था।

रविवार को किशोरी के चाचा की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी ने भी रात में ही गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

उधर, रविवार को ही किशोरी का तीन चिकित्सकों के पैनल की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। टीम में एक महिला विशेषज्ञ चिकित्सक भी थी। एसपी सुभाष बघेल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही पुलिस टीम को जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए किशोरी के शव से लार, उसके अंगुलियों के नाखून और हत्यारोपियों के वीर्य आदि के नमूने लिए गए है। इनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

इसे हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में सुबूत के रूप में प्रयोग किया जाएगा। यह भी बताया कि वारदात में गांव के ही लोगों का हाथ लग रहा हैं।

एसपी से मिले विधायक
नजीबाबाद। नांगल में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या प्रकरण में विधायक हाजी तसलीम अहमद ने एसपी सुभाष बघेल से मिलकर हत्यारों का पता लगाने और उन्हें कठोर सजा देने को कहा।


एसपी ने विधायक को मामले की जांच के लिए टीमें गठित करने तथा जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

उधर, विधायक ने लालपुरमान पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। विधायक ने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed