फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   police nab bike thief

पुलिस ने दबोचे बाइक चोर

Wed, 17 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि सरगना फरार हो गया। उनके पास से चोरी की दस बाइक बरामद की हैं। 
विज्ञापन

 
एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने बिजनौर-गंज मार्ग पर नहर की पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान गंज निवासी गौरव शर्मा, राहुल और मोनू शर्मा को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया।  
विज्ञापन


पकड़े  गए चोरों की निशानदेही पर आठ चोरी की बाइक  गांव फरीदपुर उर्फ भोगनवाला निवासी इंतजार के घर से बरामद हुई। इंतजार पुलिस के हाथ नहीं लगा। पकड़े गए चोर आसपास के जिलों में भी वाहन चोरी करता था। ये सभी इंतजार के साथ मिलकर जिले के कई थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करके उनके फर्जी कागजात तैयार करके ग्राहकों को सस्ते दामों में बेचते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने टीम में शामिल कोतवाल प्रेमवीर राणा, दरोगा संदीप पंवार, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, पुलिस कर्मी हरेंद्र सिंह, राम अवतार शर्मा समेत सभी सदस्यों को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की हैं। एसपी का कहना है कि ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed