फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police dodge the person who created fake marksheets

पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले को दबोचा

Sat, 25 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथ दबोचने का दावा किया है। आरोपी पूर्व में भी फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में जेल जा चुका है। उसके ऊपर कई केस चल रहे हैं। एक सूचना के आधार पर दो सिपाहियों ने मोहल्ला रंग्रेजान में राशिद हाशमी के घर पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने उसके घर से एक फर्जी मार्कशीट पकड़ी है। इसे वह एक युवक को बेचने की फिराक में था। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसके एक लड़के को थाने ले  आई। आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया तो पुलिस ने उसके लड़के को छोड़ दिया। पुलिस आरोपी को लेकर दोबारा उसके घर गई। पुलिस ने घर में फर्जी मार्कशीट बनाने का प्रिंटर व लैपटॉप आदि सामग्री को तलाशा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व मेें प्रिटिंग प्रेस का काम करता था। वहीं से उसने फर्जी मार्कशीट बनाने का कारोबार शुरू किया था। नहटौर में भी वह फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा नौगांवा, हरियाणा, लुधियाना व दिल्ली में उसके खिलाफ फर्जी मार्कशीट के मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट से लेकर कई यूनिवर्सिटी की मार्कशीट व डिप्लोमा बनाने में वह माहिर है। मार्कशीट देखने में बिल्कुल असली लगती है। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed