{"_id":"594ac3374f1c1be3658b46e8","slug":"plunder-women-in-the-house-of-mortgages","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बंधक बना कारोबारी के घर में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं को बंधक बना कारोबारी के घर में लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
घर में लूटपाट की जानकारी देतीं बदहवास महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े कारोबारी के घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी-जेवर सहित पांच लाख का सामान लूट लिया। लूट के दौरान ही गृहस्वामी का बेटा घर लौटा तो बदमाशों नेे उसे चाकू और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। जल्दबाजी में बदमाश अपना तमंचा, चश्मा और बैग मौके पर ही छोड़ गए। बदमाश कार से फरार हुए।
जैन स्ट्रीट में नगर के प्रसिद्ध थोक व्यापारी मोहित जैन और पम्मी जैन का मकान है। दोपहर एक बजे घर में केवल महिलाएं थीं। पुरुष बाजार में संस्थान पर थे। दोपहर में कारोबारी खाना खाने के लिए घर जाते हैं।
उनके लिए मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान चार हथियारबंद बदमाश घर के अंदर घुस आए। बदमाश नीचे के कमरे में बैठी पम्मी जैन की पत्नी अरुणा जैन और उनके बेटे संस्कार जैन को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर एक कमरे में ले गए और अरुणा के सभी जेवर उतरवा लिए। मोहित जैन की पत्नी रेनू जैन नीचे आवाज सुनकर ऊपर के कमरे से बाहर आईं तो दो बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। बदमाशों ने रेनू को तमंचे से डराकर कमरे की तिजोरी खोलकर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये और जेवर निकल लिए। इसके बाद बदमाशों ने रेनू के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए।
विज्ञापन
अभी बदमाश लूटपाट कर ही रहे थे कि अचानक पम्मी जैन का बड़ा बेटा प्रियांशु जैन घर पहुंच गया। घर में बदमाशों को देख उसने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने उसका मुंह बंद करने की कोशिश की और चाकू व तमंचे की बट से हमला करके उसे घायल कर दिया। भागते समय बदमाश अपना तमंचा, चश्मा, और एक बैग छोड़ गए। बदमाश घर से बाहर निकलकर ‘चोर-चोर’ का शोर मचाते हुए भागे। पीछे से आई नीले रंग की इनोवा कार में बदमाश दौड़ते हुए चढ़ गए। इसके बाद कार में बैठे बदमाश ‘हटो-बचो’ का शोर करते हुए थाना चौराहे की तरफ भाग गए।