{"_id":"5921e5564f1c1b3c6a5362b7","slug":"panchayat-resolved-dispute-procession-brought-bridegroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने सुलझाया विवाद बारात लेकर आया दूल्हा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत ने सुलझाया विवाद बारात लेकर आया दूल्हा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अफजलगढ़ के गांव दुलीचंदपुर में वरपक्ष की ओर से बारात लाने को मना करने के बाद विवाद पंचायत में सुलझ गया। वरपक्ष के बैकफुट पर आने से बारात रविवार की सुबह गांव पहुंची और शादी संपन्न हुई।
गांव दुलीचंदपुर में मुरादाबाद के सुल्तानपुर से बारात आनी थी। मगर, वरपक्ष की ओर दहेज के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना गहरा गया था कि शादी टूटने के कगार पर आ गई थी।
इसमें लड़के ने अपनी दादी के साथ 19 मई को दुल्हन के गांव दुलीचंदपुर आकर बारात लाने और शादी करने से मना कर दिया था। जिस पर लड़की के पिता ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ दो दिन पहले पुलिस को तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद शनिवार को गांव के सभ्रांत लोगों को बुलाकर पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों ने हिस्सा लिया। दूल्हा पक्ष बैकफुट पर आ गया । दूल्हे को रविवार को बारात लाकर लड़की से फेरे लेने पड़े। इससे गांव में शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं।