फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One crore cheat in the name of job abroad

विदेश में नौकरी के नाम पर एक करोड़ की ठगी

Mon, 17 Jul 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 17 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
One crore cheat in the name of job abroad
हल्दौर के गांव पैजनिया में बंद पड़ी ठगी के आरोपी की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक ठग ने कई लोगों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा ठग लिए। इसके बाद ठग गांव पैजनिया से अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गया। ठगी के शिकार लोगों ने बंद कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। इसके बाद इन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नहटौर  थाना क्षेत्र के गांव मीमला मुस्तफाबाद निवासी दानिश ने गांव पैजनियां के चौराहे पर विदेश में नौकरी दिलाने का कार्यालय खोल रखा था। पीड़ितों के अनुसार, उसने क्षेत्र के कई युवाओं से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ले रखी थी। युवा विदेश में नौकरी न लगने पर अपनी रकम लेने के लिए कई दिन से कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। दानिश उन्हें रोज नए बहाने बनाकर टरकाता रहा। वह तब भी युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देता रहा।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि कई दिन पहले दानिश अपना किराये का कार्यालय बंद करके फरार हो गया और अपना मोबाइल भी बंद  कर लिया। दानिश के फरार होने की सूचना पाकर शनिवार शाम ठगी के शिकार लोगों की भीड़ दानिश के कार्यालय के सामने जमा हो गई। पीड़ितों ने कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पीड़ित रासू त्यागी, विदित त्यागी, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शादान, मोहम्मद हुसैन आदि अनेक लोग थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी दानिश के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर रिपेार्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने तहरीर में कहा कि ठग ने वीजा बनवाने के नाम पर उनके पासपोर्ट भी ले रखे हैं। पुलिस ठग की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed