{"_id":"2842ef3954357d735231b4aff2b9c77d","slug":"on-the-death-of-student-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की मौत पर बवाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में रिंग रोड पर शुक्रवार शाम ट्रक की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और पुलिस को छात्रा का शव नहीं उठाने दिया। भीड़ ने पुलिस और वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को लाठियां फटकार वहां से खदेड़ा, तब जाकर जाम खुला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सालमाबाद निवासी बाबू की पुत्री संजना (22) आरबीडी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम करीब पौने छह बजे संजना ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी। चक्कर रोड पर पराग डेयरी के पास ट्रक ने छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने छात्रा के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
ग्रामीण चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों को बहुत समझाया पर वे नहीं माने । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीणों ने पुलिस और जाम में फंसे वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। यह देख पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठियां फटकार उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों खेतों में जा घुसे। पुलिस खेतों में भी ग्रामीणों के पीछे दौड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के खदेड़ने पर जाम खुल पाया। शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक ग्रामीणों पर लाठियां फटकार कर खदेड़ गया।