फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On-line cheat gang

ऑन लाइन ठगी करने वाला गैंग दबोचा

Sat, 24 Jun 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 24 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
On-line cheat gang
आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी अतुल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नगीना पुलिस ने ऑन लाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को दबोचा है। गैंग के आठ सदस्यों से दो लाख 95 हजार बरामद किए हैं। गैंग के सदस्य नोएडा के एक कॉल सेंटर से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का ऑफर देकर फर्जी बैंक खातों में लोगों की रकम जमा कराकर ठगी करते थे। यह गैंग कई राज्यों में सक्रिय है और अब तक पांच करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन


एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक नगीना पुलिस ने गांव नूरपुर हट्टी निवासी राहुल, कुलदीप, स्योहारा थाने के गांव कादराबाद निवासी अतीक, गांव खेड़का मुजाहिदपुर निवासी आशु, धामपुर थाने के गांव सहजनी निवासी बिट्टू, स्योहारा थाने के गांव पित्थापुर निवासी हरिओम, गांव कादराबाद खुर्द निवासी रोहित कुमार, धामपुर के मोहल्ला साहूवान निवासी मोहम्मद रजा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गैंग के सदस्यों के पास से दो लाख 95 हजार रुपये नगद, लैपटॉप, प्रिंटर, फोटो स्टेट, स्कैनर मशीन, 12 मोबाइल, 13 चेक बुक, छह पासबुक, नो एटीएम कार्ड, 20 आईडी एवं पैन कार्ड, पांच वाणिज्य कर टीन नंबर प्रमाण पत्र, 17 चेक, छह मोहर, एक पैड, 20 बैंक में रुपये जमा करने वाली रसीद, दो बैग व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


सदस्यों ने पुलिस को बताया कि नोएडा में एक कॉल सेंटर से फोन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर वे लोगों को फंसाते थे। बैंक में फर्जी आईडी पर खोले गए खातों मेें रकम जमा कराकर ठगी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गैंग फर्जी प्रपत्र तैयार करके बैंकों में अन्य लोगों के नाम से खाते खुलवा रहा था। बैंक खातों में पैसा आने के बाद खाता धारकों के लिए 20 प्रतिशत कमीशन और 80 प्रतिशत कॉल सेंटर, बीच के लोग आपस में बांट लेते थे। अब तक पांच करोड़ रुपये की यह गैंग ठगी कर चुका है। गैंग पश्चिम बंगाल, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार के लोगों से ठगी कर रहा था। एसपी ने गैंग को दबोचने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

50 फर्जी आईडी पर चल रहे बैंक खाते 
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गैंग ने 50 फर्जी आईडी पर बैंक खाते संचालित करने की बात स्वीकार की है। इन खातों में करोड़ों का लेन देन हुआ है। पुलिस इन खातों का पता कर रही है। गैंग का फर्जी खाता खुलवाने, फर्जी आईडी बनाने में संरक्षण देने वालों का पता किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 


गाजियाबाद की रहने वाली है गैंग सरगना
पुलिस ने गैंग के छोटे सदस्यों को तो दबोच लिया है, परसरगना समेत अन्य शातिर ठगों को  नहीं दबोच पाई है। गैंग की सरगना गाजियाबाद के इंद्रापुरम की रहने वाली जयपाल सिंह की पुत्री मोनिका सोलंकी है। पुलिस की मानें तो अब तक मोनिका अकेली दो करोड़ की ठगी कर चुकी है। इनके अलावा गाजियाबाद के इंद्रापुरम का रहने वाला विशाल गोयल और कमलेश कुमार यादव भी गैंग का शातिर ठग है। ये तीनों मिलकर ही इस गैंग को चला रहे थे। पुलिस की कई टीम तीनों को दबोचने में लग गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed