फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nkb planting two million stolen from store

नकब लगाकर दुकान से दो लाख चुराए

Thu, 01 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Nkb planting two million stolen from store
किरतपुर में मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में पुलिस  चौकी से चंद कदम के फासले पर चोरों ने एक प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर  दो लाख रुपये की नगदी साफ कर दी। नेशनल हाईवे पर स्थित धर्मकांटा चौराहा क्षेत्र में रायपुर चौकी स्थित है। पुलिस चौकी के आसपास दर्जनों व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। मंगलवार रात किसी समय चोरों ने पुलिस चौकी से चंद कदम के फासले पर स्थित नईम ऑटो स्पेयर पार्ट्स प्रतिष्ठान की दीवार में कुंबल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बुधवार सुबह सवा नौ बजे दुकान पर पहुंचे प्रतिष्ठान स्वामी फहीम अहमद को गल्ले का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। गल्ले में रखी दो लाख रुपये से ज्यादा की नगदी गायब देखकर फहीम के पांव तले जमीन खिसक गई। शोर मचने पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और पुलिस के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। दुकानदारों का आरोप था कि रात को पुलिस चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आता, जिससे क्षेत्र में स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान असुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे एसआई ने घटना की जानकारी की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


बंद मकान के ताले तोड़कर पांच लाख की चोरी 
किरतपुर मेंजिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगालते हुए सेफ में रखा सोने चांदी के जेवर  नकदी समेत लगभग पांच लाख रूपए का सामान पर हाथ साफ कर दिया। अधिवक्ताओं ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना की जल्द खुलासे की मांग की है। सरकारी अस्पताल के निकट एडवोकेट मदन लाल अरोड़ा का मकान है। वह अपने परिवार से साथ 29 अगस्त को रुड़की अपनी रिश्तेदारी में गए थे। मदन लाल ने बताया कि जब वह मंगलवार की सुबह घर वापिस आए तो उन्हें चोरी होने का पता चला। उन्होंने बताया कि चोर जीने का दरवाजा व घर में लगा चेनर को तोड़कर घर में घुसे हैं। चोरों ने कमरे के बाहर लगे ताले तोड़े तथा एक कमरे में लगे हजमी लॉक नहीं टूटने पर दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद कमरे की दीवारों में बनी सेफ को तोड़कर 40 हजार नगद व 16 तोला सोने व 400 ग्राम चांदी के आभूूषण पार कर दिया।  अधिवक्ता मदन लाल ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है। चोरी की बड़ी घटना से अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ताओं ने एसपी से मिलकर चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन


छात्रा के खाते से 2.38 लाख उड़ाए
धामपुर में शेरपुर कलिया निवासी विजयपाल सिंह की पुत्री सरिका का धामपुर में एलआईसी के पास एक बैंक में खाता है। 13 जुलाई को उसके खाते में 2,38611 लाख रुपये थे। 29 अगस्त को जब वह धामपुर के बैंक में पासबुक में एंट्री कराने का आई तो उसके खाते में 2.38 लाख रुपये किसी ने निकाल लिए। छात्रा जब बैंक शाखा में पासबुक एंट्री कराने पहुंची तो मालूम हुआ कि उसके खाते से करीब ढाई लाख की रकम निकाली गई है। यह सुन कर छात्रा बैंक में ही बेहोश हो गई। प्रबंधक ने छात्रों को बुधवार तक इस प्रकरण की   पूरी जानकारी देने की बात    कही है। उधर, छात्रा ने घटना  की सूचना पुलिस को दी है। दरोगा महेश कुमार ने मामले   की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मिनी ट्रक लूटने वाले दो बदमाशों को दबोचा
बढ़ापुर में पुलिस ने बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहनगर कुराली के समीप मुठभेड़ के में चाकू व तमंचे से लैस दो बदमाशों को दबोचा है। बदमाशों से करीब 15 दिन पहले लूटा गया मिनी ट्रक भी बरामद हो गया है। उपनिरीक्षक रामकुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के कांस्टेबिल मोहित शर्मा, संजय सिंह व जितेंद्र सिंह के साथ खादर के ग्राम मदपुरी से थाना आ रहे थे।

  रास्ते में ग्राम रामनगर गौसाई-शाहनगर कुराली के बीच दो संदिग्ध युवक एक मिनी ट्रक के पास खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक युवक ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने किसी तरह दोनों को दबोच लिया। उनके पास से देशी तमंचा व चाकू बरामद किए हैं। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि मिनी ट्रक को उन्होंने किराएदार बनकर गांव भगवानपुर के जंगल से मिनी ट्रक स्वामी रियाज हैदर को शास्त्रों के बल पर आतंकित कर लूटा था। पकड़े गए दोनों बदमाश दिलशाद पुत्र यामीन व आसिफ पुत्र शाहिद एक ही ग्राम बेहड़पुर-मुकरपुर, थाना कलियर शरीफ जिला हरिद्वार के निवासी हैं। उन्होंने अपने दो अन्य साथियों वाजिद व नसीम के नाम भी पुलिस को बताए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम ने बताया कि बदमाशों ने मिनी ट्रक की नंबर प्लेट बदल दी थी और बॉडी का पीछे का रंग भी बदलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed