फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nepalese youth on the tree to give life

जान देने को पेड़ पर चढ़ा नेपाली युवक

Mon, 22 May 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nepalese youth on the tree to give life
बदहवास नेपाल निवासी युवक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रेहड़ बस स्टैंड के निकट पैट्रोल पंप के सामने शनिवार देर रात एक नेपाली युवक ने पेड़ से कूदकर जान देने की कोशिश की। लोगों ने उसे देखा तो वे पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को साथ ले गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने अपना नाम-पता नेपाल के जिला सुरखेत के गांव विरेंद्रनगर निवासी नीरज थापा पुत्र मनबहादुर थापा बताया है। युवक का कहना है कि वह शादीशुदा है। उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। वह काम की तलाश में आया था।
विज्ञापन


शनिवार को रात करीब साढ़े नौ बजे नीरज आत्महत्या के इरादे से सेंबल के पेड़ पर चढ़ गया। उसका इरादा भांपकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा। एसओ विजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वह काम की तलाश में हरिद्वार जाना चाह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खुद को नौ दिन से भूखा बता रहा है। उन्होंने उसे भोजन कराया। पुलिस का कहना है कि नीरज के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed