फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Naushad was jailed

नौशाद को जेल भेजा गया

Sat, 14 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 14 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
 Naushad was jailed
आरोपी नौशाद - फोटो : अमर उजाला
बिजनौरमे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप से बरी हुए नौशाद को हाईकोर्ट के आदेश पर पुन: गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में नौशाद सहित पांच व्यक्तियों को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में लखनऊ में गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से विस्फोटक सामग्री भी मिली थी। पौने नौ साल जेल में रहने के बाद लखनऊ स्पेशल जज की कोर्ट से नौशाद को बरी कर दिया गया था। कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ शासन की ओर से हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अपील दाखिल की गई। अपील को स्वीकारते हुए हाईकोर्ट ने आठ दिसंबर 2016 को नौशाद को पेश होने के लिए जमानती वारंट जारी किए थे।  पेश नहीं होने पर हाईकोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए। सीजेएम लखनऊ ने नौशाद की गिरफ्तारी के लिए वारंट बिजनौर तामील के लिए भेजा। बढ़ापुर पुलिस ने शुक्रवार रात नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया और उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को  16 जनवरी को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। नौशाद का कहना है कि उसे अपील के बारे में कोई समन या नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed