{"_id":"61718707a969122c4507d44b","slug":"national-player-murder-case-sit-team-has-interrogated-the-accused-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड: बिजनौर पहुंची एसआईटी की टीम, हत्यारोपी से की पूछताछ, जल्द खुलेगा असली राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड: बिजनौर पहुंची एसआईटी की टीम, हत्यारोपी से की पूछताछ, जल्द खुलेगा असली राज
Thu, 21 Oct 2021 08:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:58 PM IST
सार
एसआईटी की टीम गुरुवार को बिजनौर पहुंची। टीम ने खो-खो की नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड मामले में आरोपी से पूछताछ की। इस मामले में जल्द ही हत्या का असली राज खुल सकता है।
विज्ञापन
नेशनल खिलाड़ी मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी की टीम गुरुवार को बिजनौर पहुंची। एसआईटी ने जेल में बंद हत्यारोपी से पूछताछ की। वहीं मृतका के परिवार वालों और सहेलियों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
स्पेशल जांच टीम में शामिल स्वार रामपुर के सीओ धर्म सिंह ने बिजनौर जेल में बंद हत्यारोपी खादिम से काफी देर तक पूछताछ की। उन्होंने हत्या की वजह से लेकर अन्य तमाम पहलुओं पर सवाल किए। इसके बाद मृतका के परिवार वालों से बातचीत की। सहेलियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
दस सितंबर को रेलवे स्टेशन के यार्ड में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। दुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपी ने खिलाड़ी को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी आदोपुर के रहने वाले शहजाद उर्फ खादिम को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
उधर, परिवार वाले इस खुलासे संतुष्ट नहीं थे। परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। अब सीएम योगी बिजनौर आए तो उन्होंने जांच का भरोसा दिलाया था। जिसके चलते डीआईजी शलभ माथुर ने 21 सितंबर को ही एसपी ट्रैफिक मुरादाबाद अशोक कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय स्पेशल जांच टीम का गठन किया। गुरुवार को एसआईटी हत्यारोपी और अन्य लोगों से पूछताछ कर लौट गई।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील