फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nanglsoti bloody land dispute

नांगलसोती में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष

Tue, 20 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती में जमीन के विवाद को लेकर भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। घटना में दो भाइयों समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, नांगल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गांव दहीरपुर निवासी दो भाई मुश्ताक व हैदर अली के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार शाम दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के बीच हवाई फायरिंग होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना में मुश्ताक व हैदर सहित कई लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर नांगल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस का कहना है कि इलाज पूरा हाेने के बाद बाकी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाइक सवार से की लूट
शिवाला कलां (बिजनौर)। अमरोहा मार्ग पर रविवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।  विकास कॉलोनी अमरोहा निवासी गौरव शर्मा रविवार की रात करीब नौ बजे बाइक द्वारा नूरपुर से अमरोहा जा रहा था। गांव रतनगढ़ के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली और तमंचे दिखाकर उसकी जेब से दो हजार रुपये व एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद युवक पास के गांव जुझैला में अपनी रिश्तेदारी में पहुंचा और घटना की जानकारी दी। बाद में वह रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed