{"_id":"582a01d04f1c1b56368fe330","slug":"naaukri-ke-naam-par-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र के एक मुहल्ले की युवती ने मोबाइल की दुकान के संचालक पर स्कूल में 15 हजार प्रतिमाह की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
युवती की ओर से बताया गया कि उसकी मोबाइल की दुकान के संचालक विवाहित युवक से मित्रता हो गई। अक्तूबर माह में युवक ने उससे कहा कि वह पढ़ी लिखी है। उसके लिए कोई नौकरी ढूंढे। आरोप है कि युवक ने उसे जसपुर के स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। वह उसे जसपुर ले गया। वहां उसने एक कमरे में दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो क्लिप भी बनाई गई।
युवती का आरोप है कि युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर धमकी दे रहा है कि वह उसकी वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर सार्वजनिक कर देगा। यह युवक उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। उसकी ओर से की गई शिकायत के बाद एसपी ने आरोपी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरू करा दी है। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।