{"_id":"592873da4f1c1b7e4e536954","slug":"munir-gets-remand-for-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीर को रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीर को रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की हत्यारोपी मुनीर को दिल्ली पुलिस की कस्टडी में शुक्रवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मुनीर का गैंगस्टर एक्ट के तहत रिमांड स्वीकार किया है। अगली सुनवाई की 21 जुलाई को होगी। कोर्ट के आदेश के बाद मुनीर को दिल्ली पुलिस साथ ले गई।
स्योहारा के सहसपुर निवासी एनआईए में डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजान की गोलियों से छलनी कर तीन अप्रैल 2016 की रात हत्या कर दी गई थी। तंजील अहमद परिवार के साथ कार से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी के रूप में सहसपुर निवासी मुनीर का नाम सामने आया था। उसने रिहान, तंजीम, रिजवान व जैनी के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। धामपुर में पीएनबी की कैश वैन से करीब 95 लाख रुपये लूटने के मामले में भी मुनीर आरोपी है।
स्योहारा के एसओ ने मुनीर पर गैंग बनाकर अपराध करने पर भी रिपोर्ट थाना स्योहारा में दर्ज कराई गई थी। दोहरे हत्याकांड व कैश वैन लूट मामले में मुनीर की बिजनौर कोर्ट में पहले ही पेशी हो चुकी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत मुनीर के साथ रिजवान, रैयान, जैनी व तंजीम अहमद को भी आरोपी बनाया गया है।