फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Moving from prison extortion Games

जेल से चल रहा रंगदारी का खेल

Sat, 31 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 31 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में वेस्ट यूपी के शातिर अपराधी ऊधम सिंह लखनऊ जेल से अपने गैंग को चला रहा है। जेल से उसका रंगदारी का खेल खूब चल रहा है। बिजनौर के दो बड़े लोगों से उसने जेल से ही मोटी रंगदारी वसूली है। बिजनौर में  एक महिला ऊधम के गैंग को चला रही है।
विज्ञापन



 एक साल पहले वेस्ट यूपी के शातिर अपराधी ऊधम को मेरठ जेल से बिजनौर जेल में  शिफ्ट किया गया था। बिजनौर जेल से ऊधम सिंह खूब रंगदारी वसूल रहा था। अफसरों की टीम के छापे के दौरान जेल में ऊधम सिंह  के पास से एक मोबाइल व मोटी रकम मिली थी। सूत्रों के मुताबिक जेल से ऊधम सिंह ने कई बड़े लोगों से रंगदारी वसूली थी। दो बड़े लोगों ने धमकाने पर भी ऊधम को रंगदारी नहीं दी थी। ऊधम सिंह इन लोगों की जान का दुश्मन बन बैठा था। ऊधम के डर से इन लोगों ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


पांच सितंबर को ऊधम सिंह को  बिजनौर से लखनऊ जेल शिफ्ट कर दिया गया। वहां से भी उसकी रंगदारी का खेल नहीं रुका। सूत्रों के मुताबिक बिजनौर के दो बड़े लोगों ने ऊधम सिंह से जान बचाने के लिए ऊधम की मां का सहारा लेना पड़ा। मां के कहने पर दोनों लोगों ने ऊधम सिंह को 30 लाख की रंगदारी दी। दो दिन पहले ही यह रंगदारी ऊधम सिंह के पास जेल में पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक बिजनौर में एक महिला वकील के साथ मिलकर ऊधम सिंह के गैंग को चला रही है। पास के गांव का एक युवक भी इनसे जुड़ा है। ऊधम सिंह पर रंगदारी का  पैसा ये लोग ही पहुंचाते हैं। पुलिस की टीम इन लोगों के पीछे पड़ गई है तथा इन्हें खंगालकर सबूत जुटाने में लगी है। शहर कोतवाली के एसएसआई जसपाल सिंह के मुताबिक ऊधम के गैंग से जुड़े लोगों को खंगाला जा रहा है। ऊधम के दो लोगों से रंगदारी मांगने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed