फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager raped

किशोरी को हवस का शिकार बनाया

Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped
रेप - फोटो : अमर उजाला
रेहड़ में थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने किशोरी के साथ घर में घुसकर दुराचार किया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि उसने दूसरे गांव निवासी एक व्यक्ति की चौथाई पर फसल उगा रखी है। दो दिन पहले आरोपी ने मोबाइल पर फोन करके उसको खेत पर काम करने को  कहा। आरोप है कि खेत मालिक के कहने पर अपनी बेटी को घर पर अकेला छोड़ जंगल चला गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक उसकी गैरमौजूदगी में घर गया। वहां पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार किया। किशोरी ने परिजनों के घर पहुंचने पर उसे उन्हें आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिजन किशोरी के साथ थाने गए। एसओ को तहरीर दी। एसओ ने मामले को गंभीरता से लेकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। किशोरी के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed