फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Millions looted by mother and daughter on gun point

मां-बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की लूट

Sat, 06 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 06 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ में अफजलगढ़ थाने के गांव कासमपुरगढ़ी में बस स्टैँड पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार के लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर करीब एक घंटे तक लूटपाट की। बदमाश 16 हजार रुपये की नकदी सहित करीब तीन लाख के जेवरात व अन्य सामान ले गए।
विज्ञापन


घर से जाते वक्त बदमाश परिवार के लोगों को धमकाकर गए हैं कि पुलिस में शिकायत हुई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कासमपुरगढ़ी की इमराना ने बताया कि उनका घर बस स्टैंड के पास है। पति इफ्तखार सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। घर में वह, पुत्री अदीबा, ससुर इंतजार रहते हैं। शुक्रवार रात वह घर में सोए थे। करीब तीन बजे घर की दीवार फांदकर बदमाश घुए आए। घर में घुसते ही बदमाशों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर बदमाश उसे और अदीबा को कमरे में ले गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने मारपीट कर घर की चाबियां मांगीं और न देने पर सेफ, अलमारी, संदूक आदि के तालेे तोड़ डाले। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक इत्मीनान से घर को खंगाला। बदमाश घर से 16 हजार की नकदी, 15 तोले सोने, आधा किलो चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए। बदमाशों ने इमराना का सिर पकड़कर दीवार में दे मारा, जिससे काफी चोट आई है। बदमाशों ने जाने के बाद उन्होंने सूचना दी तो पुलिस उनके घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इमराना के मुताबिक, पुलिस तहकीकात के नाम पर समय खराब करती रही और बदमाशों को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। घटना से गांव में दहशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed