{"_id":"77418ed2e3ec83addb4bad7083e93aa3","slug":"lady-s-muder-in-nazibabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का गला घोंटकर खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का गला घोंटकर खेत में फेंका
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/किरतपुर। एक युवती का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। युवती की पहचान मंडावर के गांव शाह विलायत निवासी कैलाश की पुत्री रानी के रूप में हुई है। पुलिस ने युवती के फूफा छितावर निवासी धर्मपाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
हरिद्वार मार्ग पर गांव चुक्खापुर में गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा होने की सूचना से सनसनी फैल गई। सीओ संजय राय, थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह, एसआई वीरेंद्र सहित पुलिस बल ने घटनास्थल पहुंचकर युवती का शव कब्जे में लिया। युवती के गले में भगवा अंगोछा पड़ा हुआ था।
उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। युवती की पहचान मंडावर के गांव शाह विलायत निवासी कैलाश की पुत्री रानी (20 वर्ष) के रूप में हुई। युवती काफी समय से अपने फूफा किरतपुर के गांव छितावर निवासी धर्मपाल के यहां रह रही थी। अचानक 29 जुलाई 2015 को युवती के लापता होने के बाद पिता कैलाश ने फूफा धर्मपाल एवं उसके पुत्रों के खिलाफ युवती को लापता करने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
नजीबाबाद पुलिस ने रानी का शव कब्जे में लेकर उसके फूफा धर्मपाल को हिरासत में लेकर किरतपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
महिला का शव मिला
हल्दौर। हल्दौर गंज मार्ग पर कड़ापुर गांव के पास नहर के पुल से करीब बीस मीटर की दूरी पर वाजिदपुर से सिसौना के लिए रजवाहा जाता है। शुक्रवार को वाजिद पुर के ग्रामीण रोजाना की तरह जंगल जा रहे थे। उन्होंने रजवाहे के किनारे एक महिला का शव पड़ा देखा। महिला सलवार पहने थी।
महिला के माथे नाक और ठोडी पर चोट के निशान थे। गले में पी लिखा हुआ लॉकेट पहना हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के अनुसार शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की उम्र 25 साल है और मृतका गर्भवती थी। चिकित्सकों ने महिला की मृत्यु पानी में डूबने से होना बताया है। कयास लगाये जा रहे हैं कि महिला की हत्या करने के बाद शव को नहर में डाला है।