फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kithoundara sued by hanging by couple

किथौड़ा में दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 10 Oct 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 10 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kithoundara sued by hanging by couple
किथौड़ा में दंपति के फांसी लगाकर आत्महत्या के करने बाद जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
किरतपुर में किरतपुर थाने के गांव किथौड़ा में सोमवार सुबह सादिक (23) और उसकी पत्नी गुलशन (20)  के शव पंखे पर लटके मिले। दोनों की छह माह पहले शादी हुई थी। मायके वालों ने हत्या कर शव पंखे से लटकाने का आरोप सादिक के बड़े भाई पर लगाया है और इस पर उनकी सादिक के परिवारीजनों के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी लगने से मौत होने  की बात आई है।
किथौड़ा निवासी सादिक की शादी करीब छह माह पूर्व शहर कोतवाली के गांव नरूल्लापुर निवासी अय्यूब की की पुत्री गुलशन के साथ हुई  थी। सोमवार सुबह गुलशन के ससुर हबीब नमाज पढ़कर घर लौटे तो पति-पत्नी के शव कमरे में पंखे से लटके थे। कमरे का दरवाजा खुला था। हबीब ने परिवार के बाकी सदस्यों को उठाकर घटना के बारे में बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के शव अलग-अलग रस्सी से लटके हुए थे। घटना की सूचना पर एसपी सिटी रामधारी चौरसिया, सीओ नजीबाबाद नरेशपाल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। घटना को लेकर ससुरालवालों व मायके वालों में किरतपुर थाने के अंदर खूब नोकझोंक हुई। गुलशन के मायके वालों का आरोप है कि दोनों की हत्या करके दोनों के शव पंखे में रस्सी बांधकर लटकाए गए हैं। उन्होंने हत्या का आरोप गुलशन के जेठ फुरकान व उसकी पत्नी पर लगाया।  किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या जांच में आत्महत्या का मामला लग  रहा है। गुलशन को भाई के हुए बेटे की खुशी में मायके जाना था। हो सकता है कि इसी बात पर पति-पत्नी में तकरार हो गई हो और दोनों ने आत्महत्या कर ली हो।  दो दिन पहले मायके से आई थी गुलशन मायके वालों के मुताबिक सादिक व गुलशन के बीच कोई विवाद नहीं था। दो दिन पहले गुलशन अपनी बीमार मां को देखने के लिए गांव नरूल्लापुर गई थी। वहां से सादिक गुलशन को लेकर आया था। तब भी दोनों में कोई विवाद नहीं था। 
विज्ञापन


महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
नहटौर में ग्राम फरीदपुर निवासी एक युवक की शादी दो साल पूर्व बिजनौर     क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। दोनों राजी खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे। उनके एक पुत्री ने भी जन्म लिया। युवक सऊदी अरब में नौकरी करने जा रहा था। जब इस बात का पता पत्नी को लगा तो वह नाराज हो  गई। उसने पति से झगड़ना शुरू कर दिया। उसका कहना था कि वह सऊदी अरब न जाए बल्कि पूना काम करे ।वह भी उसके साथ पूना जाएगी, लेकिन युवक सऊदी  जाने की जिद पर अड़ा रहा। बताया जाता है कि इसी मसले को लेकर रविवार की रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और प्रात:  पौने सात  बजे सरफराज किसी काम से घर से बाहर गया । सात बजे  के करीब महिला ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने  इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी वह गांव पहुंचे और आपसी रजामंदी से महिला को दफना दिया गया। घटना की सूचना पुलिसको नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और परिजनों के बयान हैं जुदा
गुलशन के मौसरे भाई नौशाद के मुताबिक गुलशन के भाई वसीम को  रविवार को बेटा पैदा हुआ है। वसीम ने रात में ही गुलशन व उसके  पति सादिक को इस बारे में बताया। कहा कि वह दोनों को इस खुशी के  मौके पर सवेरे लेने के लिए आएगा। दोनों ने आने की हामी भरी थी। मायके वालों के मुताबिक सादिक व गुलशन के शव एक ही रस्सी के   फंदे में लटके थे। रस्सी भी नई थी, जबकि शहर कोतवाली के प्रभारी  निरीक्षक मुकेश कुमार के मुताबिक दोनों के शव अलग-अलग रस्सी में  लटके थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed