फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kidnapping of child in Bijnore, sought ransom of Rs 30 lakh

बिजनौर में बालक का अपहरण, 30 लाख की फिरौती मांगी  

Tue, 06 Jun 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 06 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में थाना नहटौर क्षेत्र से सोमवार दोपहर एक बालक का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया। बालक के पिता की मुंबई में बेकरी है। देर शाम बदमाशों ने उसके घर फोन किया और उसकी रिहाई के बदले तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद दहशत में आए परिवारीजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 अपह्त बालक मोहम्मद साबिर (8) गांव करीमपुर निवासी इरशाद का पुत्र है। सोमवार दोपहर वह घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन  उसका कोई सुराग नहीं लगा। देर शाम बालक के घर बदमाशों का फोन आने के बाद खुलासा हुआ कि उसका अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद परिवारीजनों और ग्रामीणों ने सीओ नहटौर हरिमोहन सिंह को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अपह्त बालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बालक के पिता इरशाद की मुंबई में बेकरी है और वह वहीं रहता है। गांव में उनकी करीब 60-70 बीघा जमीन है। पत्नी पांच बच्चों के साथ गांव में रहती है। इस समय भी इरशाद मुंबई में है, उसे घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस, इरशाद के भाई और ग्रामीण अपह्त बालक की तलाश में लगे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed