फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kamrajpur killing farmer

कामराजपुर में किसान की हत्या

Mon, 22 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 22 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kamrajpur killing farmer
नांगलसोती/नजीबाबाद में गांव कामराजपुर में एक किसान की ईंट से सिर में वार कर हत्या से  सनसनी फैल गई। किसान के पुत्र ने पुलिस को अपने दो सालों और ससुर के खिलाफ पिता की हत्या की नामजद तहरीर नांगल पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन



नांगलसोती के गांव  कामराजपुर निवासी महीपाल (60 वर्ष) सोमवार की दोपहर अपने खेत पर मृत मिला। सिर पर ईंट से गंभीर वार कर उसकी हत्या की गई थी। महीपाल सोमवार सुबह 8 बजे अपने खेत पर  गया था। दोपहर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाशा।
विज्ञापन


पुत्र नारायण खेत पर पहुंचा तो उसके पिता का रक्तरंजित शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एसडीएम सहदेव मिश्र, सीओ संजय राय, नांगल थाना  प्रभारी शिवकुुमारगौड़ घटना स्थल पर पहुंचे। किसान की हत्या की खबर मिलने  पर ग्राम प्रधान जुबैर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी घटना स्थल पर पहुंच  गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबलपुर बीतरा-पूंडरीकला संपर्क  मार्ग से कुछ अंदर महीपाल का खेत था रोजाना की तरह वह खेत गया था।
जहां उसकी हत्या की गई।

सीओ ने मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी की। मृतक किसान के पुत्र सोमेश ने गांव खिरनी निवासी अपने ससुर राम सिंह, दो सालों अर्जुन व कपिल के खिलाफ पिता हत्या करने की तहरीर नांगल पुलिस को सौंपी है। सोमेश डेढ़ दशक पूर्व शादी हुई थी। विवाद के चलते उसकी पत्नी दो-तीन वर्ष बच्चों सहित मायके में रह रही है। सीओ संजय राय ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। नांगल पुलिस ने शव  अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed