{"_id":"57c08e744f1c1b4a38d4f39a","slug":"irrigation-workers-are-killed-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कर रहे मजदूर की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई कर रहे मजदूर की मौत, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में जंगल में काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को सीलकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस हार्टअटैक से मौत होना बता रही है।
गांव विलासपुर निवासी अमर सैनी पुत्र छोटे सिंह (45 वर्ष) अपने दो पुत्रों अरविंद व लोकेश तथा पड़ोसी युवक अनुज प्रजापति के साथ जंगल गया था। अमर सिंह ने अपने गांव के ही पंकज कुमार के खेत में बटाई पर धान लगा रखा था। उसके पुत्र व अनुज कुमार ईख के खेत में काम करने लगे। अमर सैनी धान के खेत में सिंचाई कर रहा था। वह खेत में पानी देखने चला गया। परिजनों का कहना है कि खेत में काम करने के दौरान पिता की चीख सुनकर वह मौके की और दौड़े। अमर सैनी को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मजदूर की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि हाथापाई व शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। हार्टअटैक से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। एसओ अता मोहम्मद का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर मामले का सही पता लग जाएगा।