फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Including cash, jewelery worth millions stolen from the home of businessman

व्यापारी के घर से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Mon, 01 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Including cash, jewelery worth millions stolen from the home of businessman
नगीना के ग्राम सैदखेड़ी में घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
नगीना में चोरों ने कृषि उपकरण व्यापारी के मकान को निशाना बनाकर एक लाख की नगदी व छह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोर आराम से सीढ़ी से उतरकर फरार हो गए। सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

गांव सैदखेड़ी निवासी पवित्र कुमार की नगर में गांधी चौक पर कृषि उपकरणों की दुकान है। वह गांव में ही अपने दोमंजिले मकान में रहते हैं। शनिवार रात उनके मकान पर चोर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए और एक कमरे में रखी सेफ खोलकर उसमे रखी एक लाख की नगदी और छह लाख के सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए। रात को करीब ढाई बजे पवित्र की आंख खुली तो चोरी का पता चला। उन्होंने रात में ही पुलिस को चोरी के बारे में बताया। लेकिन पुलिस दोपहर में करीब एक  बजे मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

इस घटना में चोरों ने कमरे में रखी लाइसेंसी बंदूक व तीन मोबाइल को हाथ तक नहीं लगाया। सीढ़ी के पास से एक काला खाली बैग बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने वहीं रूक कर चोरी का माल आपस में बांटा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र कुमार ने गांव वालों प्रभात चंद, दीपक चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, भूपेंद्र राणा, परमवीर, नरेश आदि के साथ थाने जाकर तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नाथेराम पंवार के अनुसार छानबीन की जा रही है। 


बैंक अधिकारी की कार से बैग चोरी
नगीना में  एक किशोर ने कार का शीशा साफ करते हुए बैंक के सीनियर मैनेजर की गाड़ी में रखे दो बैग चोरी कर लिए। पुलिस में तहरीर दी गई है। देहरादून निवासी राजेंद्र शर्मा पीएनबी की राजपुर शाखा में सीनियर मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को वह नगीना में एक होटल के पास नाश्ता करने के लिए रूके थे। इस दौरान एक किशोर वहां  आया और खाना खाने के लिए पैसे लेने के नाम पर उनकी  गाड़ी के शीशे साफ करने लगा और कुछ देर बाद चला गया।  जब वे काशीपुर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी से दो बैग गायब थे। बैग में एक टैबलेट और बैंक संबंधित कागजात थे। उन्होंने रविवार को फिर से नगीना आकर थाने  में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed