फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hospital patient beaten Timardaron

अस्पताल में मरीज के तीमारदारों को पीटा

Wed, 21 Sep 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर स्थित मछली बाजार में शाम को बाइक सवार दो युवकों ने अस्पताल में उपचार कराने आए मरीज के तीमारदारों को बेवजह पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना से हड़बड़ाए लोगों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। 
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शांति व्यवस्था को पुलिस और पीएसी की गश्त बढ़ा दी गई है। सीओ अशोक यादव का कहना है कि आरोपियों का पता लगा कर  उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नींदडू निवासी तौकीर ने बताया कि वह कार से परिवार की एक महिला सदस्य का मछली बाजार स्थित अस्पताल में उपचार कराने को आए थे। 
जैसे ही उनके चालक शहजाद ने कार को अस्पताल के पास रोका, तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और कार चालक से अकारण अभद्रता करने लगे। चालक के विरोध करने पर आरोपियों ने बाइक को किनारे लगा कर चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। चालक से मारपीट होती देख वह और एक महिला , जो मरीज के साथ कार में थी दोनों चालक के बचाव में कार से बाहर आए. तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको काफी चोट आई है। जिस मरीज को वह  उपचार को लाए थे। मारपीट के बाद उसकी और हालत चिंताजनक हो गई। डाक्टर ने मरीज की हालत को नाजुक बता परिजनों को कहीं और ले जाने का सुझाव दिया है। आरोपी मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। आरोपी कौन है जांच के बाद भी अभी तक पता नहीं लग सका है। 
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी मोहल्ले के ही है। इन आरोपियों का काम आए दिन शराब पीकर लोगों से मारपीट करना ही है। घटना के दौरान शोर मचने पर बाजार में दुुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार दुुकानों के शटर बंदकर घरों को चले गए।

 लोगों का कहना है कि घटना की सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे। सीओ ने मामले की जांच की। आरोपियों का पता नहीं लग सका था। सीओ ने कहा कि आरोपियों का पता लगा कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed