फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health jailed , officials do not know

स्वास्थ्यकर्मी जेल में बंद, अफसरों को पता नहीं

Thu, 29 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 29 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले के बाद अन्य मामले में स्वास्थ्य विभाग का एक और कर्मचारी एक माह से बरेली जिला जेल में बंद है। लेकिन विभाग को अभी तक इसकी खबर नहीं है। आरोपी पर पहले से ही चश्मा घोटाला और आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है।  
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग में टीकम सिंह सेंगर नेत्र विभाग में है। वर्तमान में वह किरतपुर पीएचसी पर तैनात है। उन पर जिला अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत चश्मे घोटाले का आरोप लगा था। इस संबंध में स्योहारा निवासी एक व्यक्ति ने टीकम सिंह सेंगर पर चश्मा घोटाला करने और आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत की थी। शिकायत पर जांच भी बैठा दी गई थी, जिसकी जांच अभी तक जारी है। इस दौरान जांच टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर बरेली जेल भेज दिया। टीकम सिंह सेंगर पिछले एक माह से बरेली जेल में बंद है।
विज्ञापन


 इसकी सूचना विभाग में किसी को भी नहीं लगी। उन्हें किस मामले में और किस टीम ने गिरफ्तार जेल भेजा है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बरेली जिला जेल की जेलर नैनतारा ने बिजनौर निवासी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीकम सिंह सेंगर की जेल में बंद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह करीब एक माह से जेल में बंद है। सीएमओ डा. मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि उन्हें टीकम सिंह सेंगर के जेल में बंद होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि वह जेल में बंद है, तो बरेली जेल को पत्र भेजकर सूचना मांगी जाएगी और पुष्टि होने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed