फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   He was brother of the nut

भाई ने ही दी थी राहुल की सुपारी

Fri, 28 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 28 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
He was brother of the nut
बिजनौर में पकड़े गए हत्या के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर  में  छह दिन पूर्व स्योहारा क्षेत्र में 30 बीघा जमीन हथियाने के लिए सगे भाई ने ही साथियों को तीन लाख रुपये देकर अपने भाई का मर्डर कराया था। हत्या शॉल से गला घोंटकर की गई और आत्महत्या दर्शाने के लिए मृतक के हाथ की नसें काटी गई थीं। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपी भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी के मुताबिक 22 अक्तूबर को स्योहारा थाने के सहसपुर के मोहल्ला हकीमपुरा निवासी अरशद ने पुलिस को  सूचना दी थी कि गांव मकसूदपुर स्थित आम के बाग में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक के दोनों हाथों की नसेें कटी हुईं थीं। लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। स्योहारा पुलिस ने अपने व्हाट्सएप से जुड़े ग्रुप में मृतक का फोटो शिनाख्त के लिए डाल दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से हत्या होना पाया गया था। 
विज्ञापन

शिवालाकला थाना क्षेत्र के गांव जुझैला निवासी मीनू गुप्ता ने बिजनौर अस्पताल में मोर्चरी पर जाकर शव की शिनाख्त अपने पति राहुल उर्फ नंदू के रूप में की। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि राहुल का अपने भाई अलकेश उर्फ छोटू से 30 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल  रहा था। पुलिस ने अलकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की  तो उसने राहुल के मर्डर का  सारा राज उगल दिया। राहुल शिवालाकलां इलाके का हिस्ट्री शीटर था। उस पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। अमरोहा जिले में भी उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अलकेश ने पुलिस को बताया कि उसने पिता की सारी जमीन अपने नाम करा ली थी। भाई राहुल जमीन न देने पर उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहा था। अलकेश ने राहुल के सबसे घनिष्ठ दोस्त गांव के ही सुधीर उर्फ शीतू को अपने साथ मिला लिया और राहुल को रास्ते से हटाने के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दे दी। एक लाख रुपये सुधीर को दे दिया गया। सुधीर ने अपने साथी रिंकू उर्फ मंजीत कुमार, जौनी उर्फ अंकित चौहान व स्कॉर्पियो के मालिक वीरेंद्र कुमार के साथ मिलकर 20 अक्तूबर को राहुल को नूरपुर से अपनी गाड़ी में बैठा लिया। सब लोगों ने एक साथ मिलकर शराब पी। कार से ये सब धामपुर पहुंच गए। राहुल ने और शराब मांगी तो धामपुर में उसे देशी शराब में नींद की गोली मिलाकर दे दी। 


 धामपुर में सहसपुर जाते हुए मकसूदनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के कारण सभी लोग राहुल को अपने साथ बाग में ले गए तथा उसी के शॉल से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। ब्लेड से उसके दोनों हाथों की नसें काट दीं। करवाचौथ पर राहुल की पत्नी ने भाभी सुमन के लिए साड़ी और मोबाइल लिया था। वह राहुल के ही पास था। आरोपियों ने नूरपुर रोड पर मोबाइल को तोड़ दिया और चले गए। राहुल का ड्राइविंग लाइसेंस हत्या करने के बाद अलकेश को सबूत के तौर पर लाकर दे दिया। उसे अलकेश ने अपने घेर में जला दिया। पुलिस ने इस मर्डर में अलकेश के अलावा सुधीर, रिंकू उर्फ मंजीत एवं वीरेंद्र को दबोच लिया है। गांव का अमित चौहान उर्फ जौली अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपियों से ब्लेड, साड़ी के अलावा हत्या में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed