{"_id":"700a4d1910b502a966551a6db41cd81d","slug":"he-had-surgery-ward-boy-teenager-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वाय ने कर दी सर्जरी, किशोरी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वार्ड ब्वाय ने कर दी सर्जरी, किशोरी की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देेहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक
विज्ञापन
चिकित्सक के कहने पर वार्ड ब्वाय ने एक किशोरी के गले की गांठ में चीरा लगा
दिया जिससे उसके गले की नस कटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन कई दिन
तक सहमे रहे। सामाजिक संस्था ने पता चलने पर इस मामले की शिकायत
मुख्यमंत्री से की है।
विश्व दलित परिषद् द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि क्षेत्र के गांव हीरा खेमपुर निवासी राजेश की पुत्री के गले में गांठ थी। नौ सितंबर को राजेश अपनी पुत्री को लेकर पीएचसी पहुंचा। आरोप है कि डाक्टर ने किशोरी और वार्ड ब्वाय को अपने आवास पर बुलवा लिया। डॉक्टर ने अपने आवास पर वार्ड ब्वाय से कहकर उसकी बेटी के गले में चीरा लगवा दिया जिससे गले की नस कटने से उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि चिकित्सक और अस्पताल के अन्य स्टाफ ने परिजनों को धरा धमकाकर एंबुलेंस से शव को घर भिजवा दिया और उसका अंतिम संस्कार करा दिया। परिजन इसे लेकर काफी घबराए हैं और कुछ भी बोलने में डर रहे हैं, मामले का पता चलने पर सामाजिक संस्था विश्व दलित परिषद् ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है। सीएमओ डा. मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वह इसकी जानकारी कराएंगे।