{"_id":"5b37d4324f1c1b644d8b9831","slug":"grp-kills-passengers-tt-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी के जवान ने यात्रियों, टीटी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी के जवान ने यात्रियों, टीटी को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अफसरों को घटना के बारे में बताते टीटी राजेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नशे में धुत जीआरपी के एक जवान ने परिजनों को लिंक एक्सप्रेस में बैठाने के लिए यात्रियों से मारपीट की। हैड टीटी ने मना किया तो टीटी से भी उसने मारपीट की। टीटी व यात्रियों ने सिपाही के खिलाफ जीआरपी में तहरीर दी तो सिपाहियों ने तहरीर लेने से मना कर दिया। इससे यात्रियों में रोष फैल गया। उन्होंने चेन पुलिंग करके ट्रेन को आगे बढ़ने नहीं दिया। आखिरकार जीआरपी के जवानों ने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर लेकर उसे हिरासत में लिया।
धामपुर निवासी अजयवीर जीआरपी में बरेली में सिपाही पद पर तैनात है। वह शनिवार शाम अपने परिजनों के साथ धामपुर स्टेशन से लिंक एक्सप्रेस के एसी थर्ड कोच में चढ़ा। रास्ते में वह यात्रियों को सीट से उठाकर अपने परिजनों को बैठाने की कोशिश करने लगा। यात्रियों ने इसका विरोध किया तो उसने यात्रियों से मारपीट शुरू कर दी। महिला यात्रियों से भी मारपीट की। हैड टीटी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और अजयवीर को समझाने की कोशिश की तो उसने हैड टीटी से भी मारपीट कर दी। इस बीच ट्रेन स्योहारा स्टेशन पर पहुंच गई, यहां भी हैड टीटी से अजयवीर ने मारपीट की। हैड टीटी व कानपुर के एक परिवार ने आरोपी के खिलाफ स्टेशन पर तैनात जीआरपी सिपाहियों को तहरीर देनी चाही तो वहां मौजूद सिपाहियों ने तहरीर लेने से साफ मना कर दिया।
इससे ट्रेन में मौजूद यात्रियों में रोष फैल गया। यात्रियों ने हंगामा करते हुए चेन पुलिंग की। वे सिपाही के खिलाफ कार्रवाई पर अड़ गए। मौके पर स्योहारा थाने की पुलिस भी आ गई। यात्रियों के विरोध को देखते हुए जीआरपी के जवानों ने आरोपी सिपाही अजयवीर को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ तहरीर भी ली। चेन पुलिंग के कारण ट्रेन करीब 43 मिनट ट्रेन रुकी रही।