फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gokshi caught in Kalyhdi

कल्हेड़ी में पकड़ी गई गोकशी

Wed, 14 Jun 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में पुलिस ने कल्हेड़ी क्षेत्र में छापामारी कर गोकशी का मामला पकड़ा। पुलिस ने गोकशी करते दो लोगों को हिरासत में लिया, जबकि एक महिला समेत दो लोग भाग निकले। भारी मात्रा में मीट और गोकशी में इस्तेमाल हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन


नजीबाबाद पुलिस को गांव कल्हेड़ी में गोकशी किए जाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कल्हेड़ी में छापामारी कर गोकशी पकड़ी। पुलिस को देख एक महिला समेत दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मीट और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार, तराजू, बांट आदि सामान भी बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने गाय काटना स्वीकार किया। कल्हेड़ी निवासी कय्यूम, मुबारकपुर निवासी अब्दुल सलाम के खिलाफ शहजाद अली की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गोकशी में शामिल कय्यूम की पत्नी और एक आरोपी अफजल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed