{"_id":"587a67a94f1c1b5724ba8923","slug":"four-injured-in-bloody-clashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी संघर्ष में चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनी संघर्ष में चार जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में घर के बाहर कपड़े धोते समय पानी की छींटे पड़ने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने घर में घुसकर चार लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। चारों घायलों को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी खतीजा पुत्री इकरार अहमद शनिवार को घर के बाहर लगी पानी की टंकी पर अपने कपड़े धो रही थी। रास्ते से गुजरते हुए पड़ोस के ही शरीफ पर पानी के छींटे आ गए। मामूली से बात को लेकर शरीफ ने युवती से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब युवती के परिजनों ने शरीफ की गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी अपने परिवार के आधा दर्जन धारदार हथियारों से लैस लोगों को लेकर उसके घर पर आ धमका। घर में घुसते ही आरोपियों ने शमशाद, इरशाद, खतीजा व उजमा को हमला कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चारों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उधर, राजकुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।