{"_id":"264b7603a3cda55593c1ea035769d4ca","slug":"five-people-arrested-in-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा खरीद-फरोख्त में पांच लोग गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा खरीद-फरोख्त में पांच लोग गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नहटौर थाने के गांव खेडी जट से बरामद हुआ बच्चा जिला अस्पताल से लापता हुआ किरण का बच्चा नहीं निकला। बच्चा अमरोहा जिले के मंडी धनौरा के रहने वाली गुड्डी का निकला है। बच्चे को पुलिस ने गुड्डी के सुपुर्द कर दिया है। बच्चे की खरीद फरोख्त के मामले में एक सपा नेता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नगीना थाना क्षेत्र के गांव पखनपुर निवासी तेजपाल की पत्नी किरण ने छह दिसंबर को जिला महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। सात दिसंबर को किरण की सास केलोदेवी नवजात बच्चे को अस्पताल परिसर में लेकर घूम रही थी। एक महिला ने केलो देवी को झांसे में लेकर बच्चे को उड़ा ले गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस बच्चे की बरामदगी में लगी थी।
मंगलवार को नहटौर क्षेत्र के गांव खेड़ीजट निवासी दुलीचंद की पत्नी रीना देवी के पास से एक बच्चा बरामद हुआ। तेजपाल सिंह व उसकी पत्नी किरण देवी ने खेड़ीजट पहुंचकर इस बच्चे को अपना बताया। रीना देवी ने उनसे बताया कि चांदपुर के चंद्रा नर्सिंगहोम एवं नेत्र चिकित्सालय से उन्होंने ये बच्चा 90 हजार रुपये में लिया है। उनके कोई बच्चा नहीं था। पुलिस की टीम ने नर्सिंगहोम के मालिक डा. लाखन सिंह पाल, उनकी पत्नी चंद्रावती, चांदपुर पीएचसी में तैनात मलेरिया अधिकारी खेमचंद व उसकी पत्नी व मुकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया कि पांच दिसंबर को मंडी धनौरा निवासी मुकेंद्र की पत्नी गुड्डी ने चांदपुर के चंद्रा नर्सिंग में बेटे को जन्म दिया था। गुड्डी के पहले से ही तीने बच्चे है। वे इस बच्चे को नहीं रखना चाहते थे। उन्होंने चंद्रावती को बच्चों को सौंप दिया था। शहर कोतवाली के एसएसआई जसपाल सिंह के मुताबिक मुकेंद्र ने खेमचंद को बच्चा सौंपा था।