फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   fire on jweller

सर्राफा व्यापारी को गोली मारी

Mon, 23 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Mon, 23 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के कोतवाली देहात में हथियारबंद बदमाशों ने टैंपू से घर लौट रहे एक सर्राफ से सरेराह लूट की कोशिश की। वारदात का विरोध करने पर सर्राफ को गोली मार दी। व्यापारी का बैग छीनने में नाकाम रहे बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। व्यापारी को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव पमड़ावली निवासी 40 वर्षीय चरन सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह की बरूकी में स्वर्णकार की दुकान है। चरन सिंह ने बिजनौर के मोहल्ला बकली में भी घर बना रखा है और परिवार के साथ यहीं रहते हैं। वे रोज टैंपू से आते जाते हैं। सोमवार को भी वे रोज की तरह टैंपू से घर लौट रहे थे। रात करीब सात बजे बांकपुर चौराहे पर पहले से खड़े हथियारबंद तीन नकाबपोश बदमाशों ने टैंपू को हाथ देकर रुकवाया।
विज्ञापन


इस दौरान टैंपू में छह-सात यात्री ही मौजूद थे। बदमाशों ने टैंपू में बैठे चरन सिंह के हाथ से नगदी व जेवर का बैग छीनने की कोशिश की। चरन सिंह ने विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और चरन सिंह के सिर पर बट से प्रहार किया, लेकिन चरन सिंह ने बैग नहीं छोड़ा। इस पर बदमाश ने चरन सिंह को गोली मार दी। गोली चरन सिंह के सीने पर बाईं ओर लगी। चरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश बैग छोड़कर बाइक से गांव बुडनंगली की ओर फरार हो गए। टैंपू में बैठा गांव पमड़ावली का ही आदेश चरन सिंह को जिला अस्पताल लेकर आया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। व्यापारी को गोली लगने का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार गौड़ के मुताबिक आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed