{"_id":"592c6e654f1c1bc074bda813","slug":"fire-in-cold-drink-warehouse-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 30 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में गांव सुआवाला के बस स्टैंड स्थित कोल्डड्रिंक्स के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये की कोल्डड्रिंक चलकर नष्ट हो गई। पीड़ित ने तहरीर दी है।
गांव रफेतपुर निवासी मुकेश का सुआवाला बस स्टैंड पर कोका कोला और पानी का सीलबंद बोतल का गोदाम है। यहीं वह फोटो स्टेट का काम भी करता है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात वह गोदाम को बंद कर गया था। सोमवार की सवेरे राहगीरों ने गोदाम से धुंआ निकलते देखा। राहगीरों के शोरशराबे को सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होने की वजह से बुझ नहीं सकी। जब तक आग बुझती तब तक गोदाम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान में रखी 75 हजार रुपये की नकदी, कंप्यूटर, प्रिंटर, सोलर पैनल, फोटो स्टेट मशीन, बैटरी और कोल्डड्रिंक की बोतलें जल गई। पीड़ित ने करीब पांच लाख रुपये का नुकसान की बात बताई है। उधर, कोतवाल का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।