{"_id":"5820c9974f1c1b342fb37f83","slug":"finally-picked-three-rogue-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नूरपुर और हल्दौर पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव खजूरी के पास से मुठभेड़ के बाद चोरी की योजना बना रहे तीन चोरों को दबोचा है। पकड़े गए चोरों से गैस कटर चाकू, दो तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में उन्होंने ताजपुर सहित कई स्थानों पर चोरी करने की बात स्वीकार की है।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के मुताबिक रविवार शाम उप निरीक्षक योगेंद्र यादव, सिपाही राजवीर सिंह व योगेंद्र सिंह के साथ नूरपुर हल्दौर सीमा पर गश्त पर थे। एक अर्ध निर्मित स्कूल में चोर के होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने स्कूल की घेराबंदी कर ली। इस दौरान हल्दौर पुलिस भी वहां पहुंच गई। स्कूल में मौजूद चोरों ने पुलिस को देखकर फायर झोंक दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके से तीन चोरों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपना नाम याकूब निवासी स्याऊ थाना चांदपुर, नीटू पुत्र बाबू मूल निवासी ग्राम करौंद, थाना करौंदा जनपद भरतपुर राजस्थान निवासी पैजनियां और सुभाष पुत्र नजरे निवासी ग्राम रावटी थाना हीमपुर दीपा बताए। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे, एक चाकू, भारी मात्रा में कारतूस, गैस कटर और गैस के सिलेंडर बरामद हुए। बदमाशों ने बताया कि वह रात गहराने का इंतजार कर रहे थे और उनकी योजना गांव खजूरी में सड़क किनारे बनी दुकानों के ताले काटकर चोरी करने की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में 14 अक्टूबर की रात ताजपुर में चामुंडा मंदिर के पास पंकज के घर से चोरी करने और 20 अक्टूबर की रात बलदाना स्थित पार्श्वनाथ मंदिर से छत्र एवं दानपात्र चोरी करने की बात स्वीकार की है।